DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा लोकसभा प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्रों की ली बैठकें

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने मतदाता हितों की रक्षा हेतु दिए टिप्स
संबंधित क्षेत्रों के बीएलओ को सहयोग करते हुए प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची को अद्यतन करने हेतु कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

कोरबा। प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री एवं कार्यों को सुगमता से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी जयसिंह अग्रवाल इस संबंध में लगातार बैठकें ले रहे हैं। जयसिंह अग्रवाल ने 12 नवम्बर को कोरबा और बरपाली में कोरबा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी कार्यों को सम्पन्न कराने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनेक सुझाव देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

इसी कड़ी में दिनांक 13 नवम्बर को कोरबा लोकसभा अन्तर्गत आनेवाले कटघोरा, पाली-तानाखार एवं मरवाही विधानसभा क्षेत्रों के लिए क्रमश: दीपका, पसान और पेण्ड्रा में बैठकें लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। बैठकों में जयसिंह अग्रवाल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया कि कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और जिम्मेदारी वाला है। किसी प्रकार की लापरवाही या चूक की गुजाईश नहीं रखनी है। उन्होंने सभी को समझाईश देते हुए कहा कि उनकी छोटी सी लापरवाही के कारण मतदाता सूची अपूर्ण रहने का अंदेशा रहेगा और वास्तविक मतदाताओं के हितों को नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इसी कड़ी में दिनांक 14 नवम्बर को मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, बैकुण्ठपुर, कोरिया व सोनहत क्षेत्र में बैठकें लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।

Exit mobile version