कोरबा। कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होने पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने संसदीय क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। फ्लोरामैक्स कंपनी द्वारा हजारों महिलाओं से की गई ठगी और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उन्हें भाजपा सरकार को घेरा।
सांसद ने कहा कि फ्लोरामैक्स कंपनी के कारण जिले की हजारों महिलाएं बैंकों की कर्जदार बन गई। मानसिक परेशानी के कारण महिलाएं आत्महत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है, कि ऐसे कंपनियों पर नजर रखे। पानी सिर से ऊपर जाने के बाद कार्रवाई करने का कोई फायदा नहीं। हालांकि उन्होंने इस मसले पर प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने कहा कि हजारों महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने का भरोसा दिलाकर कई फाइनेंस कंपनी का कर्जदार बनाने वाली फ्लोरामैक्स कंपनी के खिलाफ कानून का शिकंजा पूरी तरह से कस चुका है।

महिला ने फांसी लगाकर किया था सुसाइड।
महिला ने की थी आत्महत्या
80 महिलाओं को कंपनी से जोड़ने वाली भगवती बाई की मौत के मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठगी का मामला उजागर होने के बाद कंपनी से जुड़ने वाली महिलाओं ने पैसे वापसी का दबाव बनाया, शायद यही वजह है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया की 2 दिन पहले महिला क्लास घर पर मिली थी। जहां सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की गई। महिला ने फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला प्रशासन से हुई चूक- सांसद
वहीं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि जिला प्रशासन से बड़ी चूक हुई है। शहर के बीच कंपनी चल रही थी, लेकिन किसी को कोई खबर नहीं थी। इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
