DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खड़ी मालगाड़ी से टकराई कोरबा पैसेंजर ट्रेन:5 की मौत, 15 घायल; अंदर फंसे हो सकते हैं यात्री, बोगी काटी जा रही

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। रेलवे ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 11 लोगों का इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है।

रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने ने अब तक कई यात्रियों को बचा लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे के बाद यात्रियों को सीढ़ियों से नीचे उतारा जा रहा।

ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला जा रहा है। हादसे वाली जगह पर यात्रियों की भीड़ जुटी है।

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। पैसेंजर ट्रेन का इंजन खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया।

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे वाली जगह में ट्रेन के अंदर घायलों का इलाज डॉक्टर्स की टीम कर रही है।

घायलों का इलाज डॉक्टर्स की टीम कर रही है।

घायलों का इलाज डॉक्टर्स की टीम कर रही है।

बिलासपुर में ट्रेनों की स्थिति स्टेशन मास्टर नहीं दे पा रहे जानकारी

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेन की स्थिति जानने के लिए स्टेशन मास्टर से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन वह बताने की स्थिति में नहीं है। वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर 7 बजे पहुंचती है, लेकिन इसके अभी रायपुर से रवाना होने की भी सूचना नहीं मिल पाई है।

बिलासपुर रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बिलासपुर रेलवे के सीनियर डीसी ने कहा कि जिसके भी परिजन अगर लापता हैं, तो वह हेल्पलाइन में कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जानकारी साझा करने की अपील की है।

बिलासपुर: 7777857335, 7869953330

चांपा: 8085956528

रायगढ़: 9752485600

पेंड्रा रोड: 8294730162

कोरबा: 7869953330

पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा

बिलासपुर में गैस कटर से पैसेंजर ट्रेन की बोगी को काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे अंदर फंसे हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

रायपुर लोकल को रोका गया, कई ट्रेनें लेट

बिलासपुर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रेनों को रोक दिया गया था। संत ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस भी लेट आई। रायपुर लोकल को 6:40 बजे रवाना किया जाना था, जो अब तक रवाना नहीं हुई है।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी

बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है, लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन सी ट्रेन कितनी लेट है। प्लेटफार्म नंबर 6 पर रायपुर जाने वाली लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को अचानक पता चला कि यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी है, इसके बाद यात्री भागने लगे।

बिलासपुर रेलवे ने कहा- 5 लोगों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। बिलासपुर रेलवे ने पुष्टि की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शाम करीब 4:00 बजे हुई जब बिलासपुर जिले में एक मेमू ट्रेन (एक यात्री ट्रेन) एक मालगाड़ी से टकरा गई।

बिलासपुर रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया

बिलासपुर रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे के बाद यात्रियों को सीढ़ियों से नीचे उतारा जा रहा।

ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला जा रहा है। हादसे वाली जगह पर यात्रियों की भीड़ जुटी है।

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। पैसेंजर ट्रेन का इंजन खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया।

कोरबा में ट्रेन लेट होने को लेकर यात्री परेशान

बिलासपुर रेल हादसे को लेकर कोरबा में ट्रेनों को रोक दिया गया है। यात्री टिकट वापसी को लेकर परेशान हैं। 4:10 बजे रवाना होने वाली विशाखापट्टनम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी है। यात्री अपने टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ रहे हैं, जबकि कुछ बाहर बैठे हैं। स्टेशन के बाहर भी लोग दिखाई दे रहे हैं, बड़ी संख्या में यात्री और उनके परिवार घटनास्थल पर मौजूद हैं।

कई यात्री टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर जा रहे हैं। हालांकि, कुछ यात्री, इस डर से कि पैसेंजर ट्रेन तुरंत रवाना नहीं होगी, टिकट वापसी काउंटर पर पहुंच रहे हैं, जहां विवाद हो गया है। यात्रियों का आरोप है कि टिकट वापसी के दौरान उनके पैसे काटे जा रहे हैं, जो गलत है।

बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ के बीच चलने वाली 3 लोकल ट्रेनें कैंसिल

बिलासपुर-रायपुर 68719, कोरबा-बिलासपुर 68731 और बिलासपुर-कोरबा 68732 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर से आने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस का समय री-शेड्यूल किया गया है और यह अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से रवाना होगी।

बिलासपुर में ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल रही, यात्री परेशान

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हसदेव कोरबा एक्सप्रेस के यात्रियों ने कहा कि उन्हें प्लेटफॉर्म की जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे वह बहुत परेशान हैं। किस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आएगी, हमको पता नहीं चल पा रहा है।

4-5 डेडबॉडी निकाली गई है- प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र मौर्य

प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र मौर्य ने बताया कि, पटरी के किनारे ही मेरा घर है। अचानक टकराने की आवाज आई। तुरंत हम मौके पर पहुंचे वहां अफरा तफरी का माहौल था। घायलों को नीचे उतरवाया गया करीब 15-20 मिनट बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। चार-पांच शव निकाले गए हैं। अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।

बिलासपुर कलेक्टर बोले- 7 लोगों की लाशें बरामद

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि 7 लोगों की डेडबॉडी निकाली जा चुकी है। अभी भी बोगी के अंदर 2 लोगों के फंसे होने की जानकारी है, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। 15-17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है, 2 लोग बोगी के अंदर फंसे हैं। वहीं 15 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे के बाद यात्रियों को सीढ़ियों से नीचे उतारा जा रहा।

ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला जा रहा है। हादसे वाली जगह पर यात्रियों की भीड़ जुटी है।

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। पैसेंजर ट्रेन का इंजन खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया।

Exit mobile version