DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जांजगीर में कैश वेन से 60 लाख की लूट के बाद कोरबा पुलिस भी अलर्ट: एसपी ने ली बैठक


कोरबा। दो दिन पूर्व दिन दहाड़े जांजगीर में 60 लाख रूपए कैश की लूट के बाद कोरबा पुलिस भी एलर्ट हो गई है और बैंक प्रबंधकों, आबकारी विभाग तथा कलेक्शन एजेंसियों के प्रबंधकों की आज बैठक ली और निर्देशित किया कि कैश वेन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहे और सभी अलर्ट रहे। बैठक में एएसपी यूबीएस चौहान, सीएसपी यातायात एवं साइबर रविन्द्र कुमार मीणा (आईपीएस), सीएसपी कोरबा-भूषण एक्का, आशा सिंह-सहायक आबकारी आयुक्त, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अमीत कुमार पांडेय, सेवा एवं परिचालन प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, पीएनबी सीआईसी कोरबा, जय प्रकाश, एटीएमओ भानू प्रताप सिंह, एटीएमओ हेमंत कुमार, दीपक कुमार महंत, जीएएन हरेराम सिंह, ड्राईव्हर सुखीदास महंत, मनोज साहू, एटीएमओ अजय पटेल, रवि बी गरेवाल, हब इंचार्ज मनोज कुमार साहू, एचडीएफसी बैंक हेड अमीत सिंह राठौर, आईसीआईसीआई बैंक कोरबा ब्रांच अफजल खान, ब्रांच मैनेजर जेएसके बैंक सरिता पाठक, बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर विशाल कुमार सिंह, एसबीआई पंप हाऊस नंद किशोर सिंह, केनरा बैंक मैनेजर रोशन, एसबीआई मेन ब्रांच साहिर सरवर, एसबीआई सीएसी कोरबा राजाराम बेहरा, ग्रामीण बैंक कोरबा आशुतोष शर्मा, गनपत दास, इसाफ बैंक ,देवाशीष कुमार-एसबीआई सीएसी, एक्सीस बैंक-प्रवीण पांडेय एवं चित्रा श्रीवास, बलेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। एसपी ने कैश कलेक्शन के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उन्होंने सुरक्षा उपायों की जानकारी ली।

Exit mobile version