कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा संचालित ‘स्वर्गीय बी.एल. पालीवाल स्मृति पत्रकार व्यायाम शाला’ (मल्टी-जिम) में सदस्यों की सक्रियता और उपयोगिता लगातार बढ़ती जा रही है। 1 जुलाई से शुरू हुई इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ लेने पत्रकार और उनके परिजन नियमित पहुंच रहे हैं।

गुरुवार को वरिष्ठ सदस्य किशोर शर्मा ने जिम पहुंचकर ट्रेडमिल व अन्य मशीनों पर अभ्यास किया। इस दौरान नियमित आने वाले वरिष्ठ सदस्य रवि पी. सिंह भी मौजूद रहे, जो साथियों को जरूरी टिप्स व मार्गदर्शन दे रहे हैं। क्लब के सचिव दिनेश राज, सदस्य विजय कुमार सिंह, राजीव प्रजापति और अतुल यादव, सृजन शर्मा भी दैनिक रूप से पहुंचकर व्यायाम कर रहे हैं।
समय:
सुबह 06:00 से 09:00 बजे तक।
शाम 06:00 से रात 08:00 बजे तक।
