DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों और उनके परिजनों के मनोरंजन एवं आत्मीय मिलन हेतु एक विशेष पहल की गई। जिसके तहत आज शहर के चित्रा टॉकीज में हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया, जहां पत्रकारों ने परिवार के साथ पहुंचकर फिल्म का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर चित्रा टॉकीज परिसर में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने विशेष रूप से प्रेस क्लब परिवार के बीच पहुंचकर सभी का आत्मीय स्वागत किया और मुलाकात की।
कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा व राजेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ केडिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
फिल्म देखने आए सदस्यों और उनके परिवारों ने इस सफल आयोजन की जमकर सराहना की तथा व्यस्त दिनचर्या के बीच एक साथ समय बिताने पर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि सदस्यों एवं उनके परिजनों के मनोरंजन और परस्पर जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। जल्द ही सदस्यों के लिए धार्मिक व पर्यटन स्थलों की यात्रा कराने की भी तैयारी चल रही है।

Exit mobile version