कोरबा, 29 जुलाई। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं आईबीसी 24 एमपी/सीजी के कोरबा ब्यूरो हेड/पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे (61) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों, मित्रों तथा पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र धीरज दुबे एवं नीरज दुबे, पुत्री सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे की अंतिम यात्रा बुधवार को दोपहर 3 बजे सिंचाई कॉलोनी, रामपुर स्थित निवास से अंतिम दर्शन के उपरांत निकली और उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कोरबावासी, परिजन एवं पत्रकार जगत के सदस्य उपस्थित थे। अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन
