कोरबा | मलेशिया में इंटरनेशनल ग्लोबल संगीत प्रतियोगिता 22 से 25 मई तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता में भजन, भरतनाटयम, सेमी क्लासिकल सॉन्ग, डांस, कत्थक, मॉडर्न डांस, फोक डांस, रविन्द्र नृत्य, सेमी क्लासिकल डांस, नॉन क्लासिकल डांस की प्रतियोगिता होनी है। जिसमें नगर के संदीप शर्मा प्रतिभागी के रूप में शामिल होंगे और भजन की प्रस्तुति देंगे। बता दें कि संदीप ने 17वें राष्ट्रीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता कोलकाता में भजन चित्रगंधा सोलो केटेगरी में बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया था। वे प्रतियोगिता में अपने गुरु कुणाल दास गुप्ता और पंडित प्रसन्न जीत पोद्दार के मार्गदर्शन में सफल प्रस्तुति देने में कामयाब रहे थे। मलेशिया की प्रतियोगिता में भाग लेने संदीप बुधवार को कोलकाता से वायुमार्ग से रवाना हो गए हैं।
मलेशिया में कोरबा संदीप शर्मा भजन की प्रस्तुति देंगे
