DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आकांक्षी जिलों में कोरबा रजत पदक से सम्मानित

कोरबा। राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान समारोह रविवार को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें आकांक्षी जिला कोरबा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग को रजत पदक से सम्मानित किया। जिले में शिक्षा ,स्वास्थ्य और पोषण के मामले में बेहतर काम हुआ है।

नीति आयोग ने प्रदेश के 10 जिलों को आकांक्षी जिला में शामिल किया है। इसी के तहत ही संपूर्णता अभियान भी चल रहा है। कोरबा जिले में 6 में से 5 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में शत प्रतिशत पूर्णता प्राप्त की है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण के मामले में आगे है। कोरबा ब्लॉक में 6 में से 5 संकेतकों को पूर्णता प्राप्त कर रजत पदक और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक ने 6 में से 4 संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व पंचायत मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि यह सम्मान कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन , मैदानी अमले की मेहनत और अधिकारियों की सतत निगरानी का परिणाम है।

Exit mobile version