DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा पश्चिम क्षेत्र बाँकी मोगरा के सबसे बड़े साप्ताहिक बाजार का अस्तित्व संकट में, कई घोषणा के बाद भी पूरा बाजार जर्जर, इसके संपूर्ण जिम्मेदार अधिकारि व जनप्रतिनिधि,,, देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा, क्षेत्रीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से निवेदन, अपने महंगे और कीमती ध्यान को थोड़ा सा यहां भी डाल दे तो, बाकी मोगरा नगर को विकास (प्रगति) की ओर बढ़ने में बहुत बड़ी योगदान होगी।

बाँकी मोगरा :– कोरबा जिले के क्षेत्र बाकी मोगरा में विगत 45 वर्ष पूर्व 1977 के आस पास क्षेत्र के लोगों के लिए मार्केट की सुविधा प्रदान करने हेतु साप्ताहिक बाजार की स्थापना निर्माण कार्य (साड़ा) विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कोरबा के द्वारा करवाया गया था। उसके कुछ वर्षों के बाद नगर पालिका निगम कोरबा के अस्तित्व में आने के बाद सर्व सुविधा युक्त सोमवार बाजार का कायाकल्प किया गया था ।

कोरबा पश्चिम क्षेत्र का सबसे बड़ा मार्केट (बाजार) के रूप में इसकी उपलब्धि है।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के गठन हुए या अस्तित्व में आए हुए लगभग एक वर्ष पूर्ण हो गए है, तब से पूरे पालिका क्षेत्र के साथ साथ बाकी मोगरा का साप्ताहिक बाजार की संपूर्ण सुविधा, देखरेख, सौंदर्यीकरण और इसकी पूरी जिम्मेदारी भी नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकार क्षेत्र में आती है। लेकिन अधिकारियों के अनदेखी के वजह से आज वर्तमान में सोमवारों बाजार का अस्तित्व संकट में नजर आ रहा है।

विगत कुछ दिनों से लोहा और कबाड़ चोरों की नजर भी बाजार में लगे शेड और टीन पर पड़ चुकी है, जो जर्जर तो हो ही चुकी थी, जिसपे प्रशासन की लापरवाही व अधिकारीगण की नजर अंदाजी का फायदा उठाते हुए अब चोरी द्वारा धीरे धीरे पूरा बाजार का छत और शेड काट काट कर गायब किया जा रहा है, जिसपर क्षेत्र के पुलिस प्रशासन के ओर से भी आज तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई न ही संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान लिया गया, जिसे देखते हुए ये कहावत फिट बैठता है कि चोरों के लिए सोमवारी बाजार एक सोने पे सुहागा जैसा है।

जर्जर होने के पश्चात अधिकारियों अनदेखी के कारण या नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा समय पर जीर्णोद्धार न करने के कारण शेड गिरने लगे है, जो एक बड़ी अप्रिय घटना को आमंत्रित करती देखी जा सकती है, सब्जी विक्रेता मजबूर होकर अपने जान पे खेलते हुए वहां सोमवार को सब्जी बिक्री का कार्य करते है, गर्मी में धूप और वर्तमान में बारिश होने पर बिना छत के सब्जी विक्रेताओं को बड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

जरूरी शब्द – समय समय पर नगर पालिका निगम कोरबा और वर्तमान में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के द्वारा यहां की सुधार और सुविधा दिए जाने के कई घोषणाएं की जाती रही है बावजूद इसके आज की वर्तमान स्थिति किसी से छुपी नहीं है।*वर्तमान स्थिति मानो पूरी बाजार चीख चिंख कर पुकार रही है कि सिर्फ घोषणाएं ही होती है हमारा जीर्णोद्धार करने वाला कोई नहीं है।

बहरहाल यहां के लोगों के लिए एक सर्वसुविधा युक्त बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिन लोगों के द्वारा एक रचनात्मक पहल करके इस सुविधायुक्त बाजार की स्थापना कराई गई आज संबंधित अधिकारियों और यहां के जनप्रतिनिधियों के लापरवाही और नजर अनदेखी के वजह से ये अपनी अंतिम सांस गिन रहा है।

बात कड़वी है पर सच है – बाकी मोगरा सोमवार बाजार की इस हालत के जिम्मेदारी केवल संबंधित अधिकारीयो और यहां के जनप्रतिनिधियों को जाती है, और क्यो जाती है वो चर्चाएं आम है और जनता भलीभाती सब समझती है पर आवाज कोई नहीं उठाता।

फिलहाल अब देखना ये है कि इस क्षेत्र के सबसे बड़े सोमवार बाकी बाजार की हालात इससे भी खराब होती है या कोई जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी संज्ञान लेकर यहां की जीर्णोद्धार करती है

Exit mobile version