DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में कोरोना पेशेंट की मौत:राजनांदगांव के बुजुर्ग ने रायपुर में तोड़ा दम, परिजनों के सैंपल लिए गए; प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार

राजनांदगांव, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। रायपुर के एक निजी अस्पताल में 86 साल के बुजुर्ग मरीज की कोविड से मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की मौजूदगी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इधर, मृतक के परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के 86 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती के कुछ घंटे बाद ही मरीज की मौत हो गई। जांच में पता चला कि मरीज कोरोना से संक्रमित था।

Exit mobile version