DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कृपासिंधु आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज के प्रथम निर्वाचित केन्द्रीय अध्यक्ष बने


कोरबा। आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का लोकतांत्रिक ढंग से प्रथम बार चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कृपासिंधु राजवाड़े केन्द्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए कृपासिंधु के अलावा ईश्वरचंद्र, ललित मोहन भी चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन सामाजिक संगठन को मजबूती देने और समाज के लिए रचनात्मक कार्यों को बखूबी निभाने वाले कृपासिंधु राजवाड़े को समाज के सदस्यों ने एक तरफा समर्थन दिया और भारी मतों से उन्हें विजय श्री मिली।
कृपासिंधु शहरी इकाई के अध्यक्ष पद का भी निर्वहन कर रहे हैं और वे केन्द्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़े और जीते। सचिव पद के लिए शैलेन्द्र राजवाड़े निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों निर्वाचित होने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्राम बिरदा में चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र राजवाड़े एवं दो अन्य सह चुनाव अधिकारियों ने शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया। चुनाव में सभी आठों पाली के सदस्यों ने मतदान किया। कृपासिंधु ने कहा है कि वे समाज को और मजबूती देने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों का आभार जताया है।

Exit mobile version