DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कपिलेश्वर महिला मण्डल द्वारा भव्य रूप से मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव

कोरबा। कृष्ण जन्माष्टमी महा उत्सव विगत 23 वर्षों की तरह इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से कपिलेश्वर महिला मंडल सेवा समिति एवं पंडित रविशंकर शुक्ला नगर द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2025 को दिन शनिवार समय 4.00 बजे पूजन एवं भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राधा रानी के दरबार की झांकी मटकी फोड़ बालक वर्ग को प्रथम पुरस्कार नगद 11000 दिया जाएगा तथा विभिन्न प्रकार की झांकियां नौका विहार के तर्ज पर उत्सव मनाई जाएगा। वृंदावन की इस्कॉन मंदिर के तर्ज पर वृंदावन से भजन संध्या के लिए अपनी टीम के साथ दीदी देवी कृष्ण कल्पना पधारेंगे तथा उनके द्वारा रात्रि 9.30 बजे से भजन संध्या, दूध अभिषेक, नौका विहार दर्शन, महाआरती, कृष्ण जन्मोत्सव एवं 56 भोग लगाए जाएंगे।
बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम धार्मिक आधारित एवं देश भक्ति फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शाम 5.00 बजे से प्रारंभ होगी। कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति पंडित रविशंकर शुक्ला नगर कोरबा द्वारा तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।

Exit mobile version