DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कृष्ण जन्माष्टमी: बालरूप वेशभूषा में लोगों का मोहा मन

कोरबा। 16 अगस्त को जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व धूमधाम एवं उमंग के साथ मनाया गया। जगह-जगह मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। कई जगह फैंसी ड्रेस में बालरूप कृष्ण का रूप धरकर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने लोगों का मन मोहा।

जन्माष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़

सप्तदेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, दही-हांडी और झांकियों का आयोजन

कोरबा में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया। शहर के सप्तदेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर में 12 बच्चों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

सप्तदेव मंदिर में कृष्ण की विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर के संस्थापक अशोक मोदी ने बताया कि यहां कई सालों से जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है।

दीपका स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आसपास के गांवों से लोग पहुंचे। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। यहां मेले का भी आयोजन किया गया। श्याम खाटू मंदिर, बस स्टैंड स्थित राधाकृष्ण मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।

कुसमुंडा से दर्री तक जन्माष्टमी की धूम

कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और दर्री औद्योगिक क्षेत्र में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गईं। युवाओं ने दही-हांडी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुरक्षा के मद्देनजर चौक-चौराहों और प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Exit mobile version