DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में कुआं धंसा…26 घंटे बाद 3 शव निकाले गए

25 फीट गहराई में मिले, गांव में मातम, परिजन के रुक नहीं रहे आंसू

कोरबा। कोरबा जिले में कुआं धंसने से मलबे में दबे तीनों लोगों के शव 26 घंटे बाद निकाले जा चुके हैं। पहले पिता फिर मां-बेटे की लाश मिली। तीनों के शव 25 फीट गहराई में थी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजन के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

बता दें क बनवार गांव में 29 जुलाई की सुबह हादसा हुआ। पति-पत्नी और उनका बेटा मोटर पंप निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी अचानक कुआं धंस गया। मलबे में तीनों दब गए।

पहले ये तस्वीरें देखिए

कुएं के आसपास का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया।

आज सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

बारिश और मिट्टी धंसने से रोकना पड़ा था ऑपरेशन

घटना के बाद रात ढाई बजे तक SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन बारिश होने और मिट्टी धंसने के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। आज सुबह से फिर अभियान चलाया गया। कुएं के पैरेलल में खुदाई कर लाशें निकाली गईं।

भाई-बहन उठे तो, धंसा हुआ था कुआं

घटना मंगलवार सुबह 6 बजे के आसपास की है। घर पर मौजूद भाई-बहन ने पुलिस को बताया कि जब वे सुबह उठे तो उन्होंने कुआं धंसा हुआ पाया। बड़े भाई, मां और पिता लापता थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

उच्च अधिकारियों को सूचना देकर आपदा प्रबंधन टीम को बुलाया गया। 2 महीने पहले ही कुआं खुदवाया गया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन की ये तस्वीरें भी देखिए

25 फीट गहराई में तीनों की लाशें मिली हैं।

तीनों की लाश बाहर निकालकर ढंक कर रखी गई है।

तीनों लोगों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version