DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एसईसीएल गेवरा में सांसद प्रतिनिधि होंगे कुलदीप सिंह

कोरबा | एसईसीएल गेवरा एरिया के लिए छिंदपुर निवासी कुलदीप सिंह राठौर को सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रतिनिधि नियुक्त कर अहम जिम्मेदारी दी है। इस नियुक्ति से अब वे एसईसीएल गेवरा एरिया के भूविस्थापितों से जुड़े बैठक में भाग ले सकेंगे। सांसद ने एसईसीएल गेवरा एरिया के जीएम को पत्र लिखकर कुलदीप को प्रतिनिधि नियुक्त करने संबंधी जानकारी दे दी है। साथ ही जनहित से जुड़े मामले उनकी अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराने भी कहा है।

Exit mobile version