DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हाई स्कूल जवाली में प्रयोगशाला और कला-संस्कृति भवन का भूमि पूजन संपन्नकटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में हुआ आयोजन

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा चाकाबुड़ा:- कटघोरा विकासखंड अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल जवाली में समग्र शिक्षा योजना के तहत बनने वाली प्रयोगशाला भवन (लागत ₹7.63 लाख) एवं कला-संस्कृति भवन (लागत ₹6.96 लाख) के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उनके साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, विद्यालय के प्राचार्य दीपक चंद्र, तथा अन्य गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षकों में अंकित अग्रवाल, हेमलाल पटेल, सामजीत सिंह, संजय शर्मा, मनोज कुर्रे, दीपक पटेल, पूरन पटेल, अन्नू पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version