कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा
अजय जायसवाल के नेतृत्व में ठगे गए बेरोजगारों ने किया धरना प्रदर्शन
कोरबा/ गेवरा। आज एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में भू विस्थापितों द्वारा ग्राम भिलाई बाजार, उमेंदीभाठा, मुडिय़ानार, सलोरा पंडरीपानी, नवापारा, रलिया केशला, बरभाटा के बेरोजगार युवकों को ठेका श्रमिक रोजगार प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया जा चूका है, परन्तु प्रबंधन द्वारा किसी को रोजगार प्रदान नहीं किया, वहीं बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। प्रबंधन के इस वादाखिलाफ़ी के सम्बन्ध में सैकड़ों ग्रामीण जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के दोनों गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया और धरने में बैठे सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। भू-विस्थापितों में काफ़ी आक्रोश देखा गया। भू विस्थापितों का आक्रोश देखकर समझौता हेतु प्रबंधन के अधिकारी धरना स्थल पहुंचे और समझाईश देने का प्रयास करते रहे। धरना स्थल में सक्षम अधिकारी नहीं होने की वजह से ग्रामीणों द्वारा आए अधिकारियों को भगा दिया गया और किसी भी कर्मचारी को अंदर जाने नहीं दिया गया। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक भी कर्मचारी अंदर नहीं जा सका। शाम 05 बजे अधिकारी-कर्मचारी जो ड्यूटी पर आये थे, वे भी जीएम आफिस के पीछे खेत के रास्ते से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर अधिकारी और कर्मचारी आफीस पहुंचने से पहले खेत के रास्ते से भाग खड़े हुए।

