DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कल कुसमुंडा खदान बंद करेंगे भू-विस्थापित

कोरबा । छत्तीसगढ़ किसान सभा और रोजगार एकता संघ ने एसईसीएल के खदानों से प्रभावित भू-विस्थापित के लंबित रोजगार प्रकरणों का निराकरण करने की मांग की है। सीएमडी को ज्ञापन सौंपकर निराकरण नहीं होने पर 21 अक्टूबर को कुसमुंडा खदान बंद करने की चेतावनी दी है।

किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा है कि विस्थापित रोजगार के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए मांग करते थक गए हैं । विकास के नाम पर अपनी गांव और जमीन से बेदखल कर दिए गए विस्थापित परिवार परेशान हैं। 40 से 50 साल पहले कोयला उत्खनन करने के लिए किसानों की हजारों एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी। लेकिन प्रभावित परिवारों को अभी भी चक्कर काटना पड़ रहा है। खानापूर्ति करने कुछ लोगों को रोजगार और बसाहट दिया गया है। जमीन किसानों का स्थाई रोजगार का जरिया थी। सरकार ने जमीन लेकर किसानों की जिंदगी के एक हिस्से को ही छीन लिया है। अब उनके पास संघर्ष के अलावा हुई रास्ता नहीं है। पुराने लंबित रोजगार प्रकरण को निपटने में एसईसीएल गंभीर नहीं है। बिलासपुर मुख्यालय के साथ क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में कई बार बैठक हो चुकी है । लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। भू-स्थापित रोजगार एकता संघ के रेशम यादव और दामोदर श्याम ने बताया कि बिना किसी शर्त के जमीन के बदले रोजगार देना होगा। विस्थापित किसान लंबे समय से धरना भी दे रहे हैं। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।

Exit mobile version