DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, यात्री फंसे:अहमदाबाद-सूरत में बाढ़, घरों में घुसा पानी, देशभर में सामान्य से 12% ज्यादा बारिश

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ/अहमदाबाद,एजेंसी। देश में दिल्ली को छोड़कर सभी राज्यों में बारिश हो रही है। अब तक सामान्य से 12.3 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जून तक देश में सामान्य रूप से 134.3 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन 146.6 mm हो चुकी है।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे एक बार फिर मुनकटिया इलाके में लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है। रास्ते पर लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। SDRF और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों को जंगल के वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित निकाल रही हैं।

इस बीच देश में बारिश के चलते मौतों का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। हिमाचल के कुल्लू जिले में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 से ज्यादा लापता हैं। बुधवार को कुल्लू के 5 जगह- जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटे थे।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ जिलों में बादल फटने और तेज बारिश से आई बाढ़ में 2 बच्चों समेत 3 की मौत हो गई है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिलों में बीते 2 दिन से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सूरत के बाद अब अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी भर गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, देश के सभी राज्यों में आज बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

केदारनाथ हाईवे लैंडस्लाइड से फिर बंद, यात्रियों को जंगल के रास्ते निकाला जा रहा

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे एक बार फिर मुनकटिया इलाके में लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है। रास्ते पर लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे यात्रियों की आवाजाही रुक गई है।SDRF और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों को जंगल के वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित निकाल रही हैं।

लैंडस्लाइड के दौरान के विजुअल…

देशभर में बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड की तस्वीरें…

राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार रात मानसून सीजन की पहली बारिश हुई।

राजस्थान के भीलवाड़ा में गुरुवार दोपहर तेज बारिश हुई। यहां लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश के सतना में पेड़ पर बिजली गिरने का वीडियो मोबाइल में कैद हुआ।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 20 मिनट की तेज बारिश में घरों में पानी घुस गया।

बिहार के मुंगेर में गुहिया नदी पर बना अस्थाई डायवर्सन गुरुवार को पानी के तेज बहाव के कारण बह गया।

हिमाचल के कुल्लू की सैंज घाटी में तबाही मचाने के बाद जीवा नाला का वाटर लेवल कम हो रहा है।

गुजरात के नवसारी के चिखली में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गांव के अधिकतर घरों के अंदर तक पानी भर गया है।

बीते 24 घंटे से हो रही तेज बारिश के कारण उत्तराखंड का सोनप्रयाग-मुनकटिया रोड बंद हो गया है। इस रूट से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को NDRF के जवानों ने रेस्क्यू किया।

बीते 24 घंटे से हो रही तेज बारिश के कारण उत्तराखंड का सोनप्रयाग-मुनकटिया रोड बंद हो गया है। इस रूट से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को NDRF के जवानों ने रेस्क्यू किया।

हिमाचल के मनाली में गुरुवार को बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। प्रदेश की कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version