प्रथम पुरस्कार 11 हजार एवं भव्य ट्रॉफी, रनरअप को मिलेगा 51 सौ और ट्रॉफी
ग्रामीण प्रतिभा को बड़ा मंच देने प्रयासरत है एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूूल खरहरकुड़ा-राजकुमार अग्रवाल
कोरबा/मड़वारानी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। 01 दिसम्बर से ग्राम पंचायत दमखाचा के दमखाचा खेल मैदान में बॉल और बल्ला चलेगा। क्षेत्र की ग्रामीण टीम स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप-क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विजेता एवं उपविजेता को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार
आयोजन समिति ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को आमंत्रित किया है। 01 दिसम्बर से दमखाचा खेल मैदान में ग्रामीण क्रिकेट टीमों का जलवा और रोमांच देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रूपए और भव्य ट्राफी तथा उपविजेता को 51 सौ रूपए और ट्राफी प्रदान की जाएगी।
1000 रूपए एंट्री फीस: अब तक 18 टीमों का पंजीयन
स्व. नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के तत्वावधान में स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दमखाचा के मैदान में 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा मात्र रूपए 1000 एंट्री फीस रखी गई है। 18 टीमों ने अब तक पंजीयन करा लिया है।
ये टीम दिखाएंगी दम
अब तक 18 टीमों ने पंजीयन कराया है, जिसमें बरपाली, भैसमा, पताढ़ी, दादर, दमखाचा, जमनीपाली, कनकी, करमंदी, खरहरकुड़ा, पुरैना, नवागांव, सकरेली, सरगबुंदिया, सेंदरीपाली, बटालियन, मड़वारानी, बस्ती बाराद्वार एवं करईनारा की टीम शामिल है। आगे और पंजीयन कराने वाली टीम को भी प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। सभी टीम जीतने के लिए कमर कसकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और 01 दिसम्बर से दमखाचा के खेल मैदान में अपना दम दिखाने के लिए दमखम के साथ उतरेंगी।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास-पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप, क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के साथ उनकी प्रतिभाओं को निखारना है।
प्रतियोगिता से प्रतिभाएं निखरती हैं और इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की ग्रामीण टीम भाग लेती हैं और अपना-अपना बेहतर प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखा गया है। विजेता टीम को 11 हजार रूपए और भव्य ट्राफी प्रदान की जाएगी, वहीं उपविजेता को 51 सौ रूपए और ट्राफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
