राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा दिनांक 02 से 04 अक्टूबर, 2026 तक “स्व. प्रकाश चितलांग्या स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन बास्केट बाल हाल, दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव (छ.ग.) में किया जा रहा है । उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि दिनांक 02/10/2026 को यूथ UNDER-19 (यूथ) एवं यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), दिनांक 03/10/2026 को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा दिनांक 04/10/2026 को यूथ UNDER-17 (जुनियर), यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी ।
प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 250 पुरुष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है। यह प्रतियोगिता एकल इवेंट्स में सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका एकल, यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एकल तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जायेगी।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 25.09.2026 है।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।
