ए. संतोष, राजेश अग्रवाल, सुशांत बोरवनकर, पी.एन. मजुमदार, एस. पेंढारकर (पुरुष वर्ग) तथा प्रमिला देवांगन, रेणुका सुब्बा (महिला वर्ग) विजेता बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में दिनांक 22/11/2026 को आयोजित “स्व. पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता2026 संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अरूण बावरिया थे। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी अजीत बेनर्जी ने किया।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – ए. संतोष (दुर्ग), उपविजेता- रजनीश ओबेराय (दुर्ग) तृतीय – निखिल बानी (रायपुर) (नोट – सुपर लीग में रजनीश ओबेराय ने ए. संतोष को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर किया। एक मैच हारकर ए. संतोष प्रथम स्थान पर रहे तथा रजनीश ओबेराय, निखिल बानी एवं शैलेश डागा का दो मैच हारने के कारण तीनों के मध्य टाई से स्थान निर्धारित हुआ।)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- विजेता – राजेश ग्रवाल (रायपुर), उपविजेता- राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर) 2-0 तृतीय – राकेश यादव (रायपुर महानगर) , पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):- विजेता – सुशांत बोरवनकर (रायपुर), उपविजेता- हनी अरोरा (बिलासपुर) 2-0 तृतीय – गिरिराज बागड़ी (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- विजेता – पी.एन. मजुमदार (कोरिया), उपविजेता- के. रविशंकर (बिलासपुर) 2-0 तृतीय – हरीश पांडे (रायपुर)पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):- विजेता – एस. पेंढारकर (दुर्ग), उपविजेता- के.बी. सिंह (रायपुर) 2-0 तृतीय – डा. भरत अग्रवाल (रायपुर)
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर) 2-0 तृतीय – डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)
महिला एकल (आयु वर्ग 50):- विजेता – सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर), उपविजेता- प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर) 2-0 तृतीय – सुश्री ईरा पंत (रायपुर) प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा, राष्ट्रीय अंपायर कु. प्रिया चावड़ा थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सार्थक शुक्ला ने दी।
