वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव तथा द्विजोत्तम नमन पाण्डेय के दिव्य मंत्रोच्चार से हुआ लोकार्पण, विश्व निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर परिसर हुआ भक्तिमय
क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने किया भोग-प्रसाद ग्रहण

कोरबा/कनबेरी। आज 17 सितम्बर 2026 भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर कनबेरी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात दी गई। क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ने की शुभ नियत से मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का लोकार्पण शुभ मुर्हूत में किया गया। कहा जाता है कि जब आसमान से बारिश होती है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। दोपहर 12.00 बजे हल्की बारिश के बीच वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव और माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं राजपुरोहित द्विजोत्तम नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) के शुभ कदम परिसर में पड़े और वे सीधा सर्वमंगला एश ब्रिक्स प्लांट के पास पहुंचे और फीता काटकर तथा दिव्य मंत्रोच्चार के साथ मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का लोकार्पण किया।
मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस से क्षेत्र के लोगों के लिए खुला रोजगार सृजन
आज शुभ मुहूर्त में मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस कनबेरी का लोकार्पण के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार सृजन का द्वार खुल गया। प्रारंभ में यहां क्षेत्र के 32 लोगों से अधिक लोगों को नियोजित किया गया है और सर्वमंगला ब्रिक्स के विस्तार के साथ क्षेत्र के और अधिक लोगों को रोजगार के लिए नियोजित किया जाएगा। ग्रामीण यहां सर्वमंगला एश ब्रिक्स प्लांट खुलने से काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि सर्वमंगला एश ब्रिक्स प्लांट खुलने से क्षेत्र की तरक्की भी होगी।
गुणवत्ता परक एश ब्रिक्स की होगी आपूर्ति, पांच हजार प्रति घंटे की उत्पादन क्षमता
सर्वमंगला इंटरप्राईजेस कनबेरी के लोकार्पण के साथ कोरबा सहित आसपास के जिलों को गुणवत्ता परक एश ब्रिक्स की आपूर्ति संभव हो सकेगी। मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस के डायरेक्टर ने बताया कि सर्वमंगला एश ब्रिक्स प्लांट में अत्याधुनिक मशीन लगी है, जो प्रति घंटे पांच हजार गुणवत्तायुक्त एश ब्रिक्स का उत्पादन करेगी, साथ 32 कर्मचारियों के सहयोग से जिले को गुणवत्तायुक्त राखड़ ईंट की आपूर्ति की जाएगी।
आदि निर्माता की धूमधाम से की गई पूजा
आदि निर्माता भगवान विश्वकर्मा की परिसर में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय, लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी एमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल, डायरेक्टर करूणेश कुमार तिवारी, प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी सहित कई उद्योगपति तथा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।
सैकड़ों लोगों ने किया भोग-प्रसाद ग्रहण
भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती को परिसर में धूमधाम से मनाया गया और आदि निर्माता की पूजा-अर्चना करने के साथ मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस कनबेरी का लोकार्पण किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के अंत में यहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने स्वादिष्ट भोग-प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर ने सभी का आभार जताया।
