कोरबा। भारत सरकार व भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर आपकी पंूजी आपका अधिकार के तहत वित्तीय विभागों में 10 वर्षो से अधिक निष्क्रिय व दावा रहित खातों के सक्रिय व त्वरित निपटान के लिए एसबीआई के लीड बैंक कार्यालय ने कैंप आयोजित किया। कैंप में भारतीय स्टेट बैंक के साथ ही सभी बैंक, एलआईसी व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के 37 खातों की पहचान कर 41.31 लाख का भुगतान किया।
कैंप में एसबीआई लीड बैंक मैनेजर के साथ क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय वर्मा, आईटीआई रामपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक रामेश्वर कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार सिंह व जिला पंचायत कार्यालय के डीपीएम चिराग ठक्कर उपस्थित थे।
