DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चलें संभल कर: खेतों में फसल, हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा

कोरबा। जिले से गुजरी नेशनल हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा नजर आने लगा है। रात के साथ ही दिन में भी मवेशी सड़क किनारे घूमते रहते हैं। इससे रोज हादसे भी हो रहे हैं। उरगा-चांपा हाईवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मवेशियों के घूमने और धीरे चलने का बोर्ड भी लगाया है, लेकिन मवेशियों को सड़क से हटाने कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। भारी वाहनों की चपेट में आकर मवेशी भी मारे जा रहे हैं। उरगा-पत्थलगांव हाईवे पर 10 मवेशियों की मौत हो गई थी। मवेशियों के सड़क पर आने का एक प्रमुख कारण खेतों में धान की फसल लगनी है।

Exit mobile version