DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मुख्य कार्यालय भवन में पार्षदों के लिए कक्ष आवंटित करने आयुक्त को पत्र

Divya Akash

कोरबा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने आयुक्त को पत्र लिखकर मुख्य कार्यालय भवन में पार्षदों के लिए कक्ष आवंटित करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि पार्षद लोगों की समस्याओं को लेकर निगम कार्यालय पहुंचते हैं। लेकिन यहां पार्षदों के लिए बैठक व्यवस्था नहीं है। इस वजह से पार्षदों को परेशानी होती है। पहले यहां कक्ष आवंटित था लेकिन उसे दूसरे विभाग को आवंटित कर दिया गया है।

Exit mobile version