DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एलआईसी : स्थानांतरित होने पर ब्रांच मैनेजर भारद्वाज को दी गई विदाई एवं नए ब्रांच मैनेजर कुमावत का स्वागत किया अभिकर्ताओं ने


कोरबा । भारतीय जीवन बीमा निगम कोरबा क्रमांक -1 कोसाबाड़ी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नेतराम भारद्वाज का स्थानांतरण शाखा क्रमांक-2 टीपी नगर कोरबा में हो गया है। कोसाबाड़ी शाखा एवं अंजली जीवन बीमा सेवा-मुख्य जीवन बीमा सलाहकार परसराम राठौर के कार्यालय में विदाई समारोह तथा नवपदस्थ शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार कुमावत के स्वागत हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निवृत्तमान शाखा प्रबंधक नेतराम भारद्वाज ने कहा कि आप सभी ने मुझे ऐसा सम्मान दिया और मेरे कार्यकाल में कई अभिकर्ताओं ने अपेक्षा से अधिक पॉलिसी पर शाखा का मान बढ़ाया, जिसके कारण मेरा भी सम्मान बढ़ा। एलआईसी से सभी के जीवन में समृद्धि आती है, अब हमारे नए शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार कुमावत के नेतृत्व में आपसभी बेहतर सहयोग के साथ कोसाबाड़ी शाखा का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर परसराम राठौर सहित उपस्थित अभिकर्ताओं ने श्री भारद्वाज का सम्मान और स्वागत किया।


कोसाबाड़ी शाखा कार्यालय एवं अंजली जीवन बीमा सेवा केन्द्र में नवपदस्थ शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार कुमावत का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सभी अभिकर्ताओं ने नवपदस्थ श्री कुमावत का स्वागत किया। स्वागत समारोह में श्री कुमावत ने कहा कि मैंने कोरबा का नाम सुना था, कि यहां के अभिकर्ता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। मै आशा करता हूं कि अभिकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी मेरे आने के बाद और कड़ी मेहनत करेंगे तथा एमडीआरडी, सीओटी सहित टीओटी के लिए भी प्रयास करेंगे, ताकि कोरबा का नाम और ऊंचा हो सके। इस अवसर पर जोनल सेक्रेटरी अहमद मेमन, लियाफी अध्यक्ष नारायण साहू,पूर्व अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, जे.सिन्हा, नरेंद्र चंद्रा, आर डी पटेल, उमेश साहू ,सम्मे लाल जायसवाल, अजय साहू, राजेश हलवाई ,जोधीराम साहू, शिवेंद्र साव, सुनील साहू ,एजाज मेमन, आनंद सिंह कंवर, परसराम राठौर, प्रदीप कुमार नायक, परदेसी राम पटेल, अमन डहरिया,श्रवण कुमार ठाकुर, परसराम राठौर,धनंजय राठौर,बालेश्वर पाटिल,संतोष आया, रवि यादव, पूनम केसरवानी,चंद्रकला पटेल, खगेश्वर साहू , बीमा सखी, सीमा राठौर, सुनीता सक्सेना, शकुंतला स्वर्णकार, वर्षा राठौर सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता एवं बीमा सखी उपस्थित थे।
बीमा सखी सम्मेलन में सिखाए गए गुर


अंजलि जीवन बीमा सेवा केन्द्र में बीमा सखियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बीमा सखियों को बीमा करने के गुर सीखाए। अंजलि जीवन बीमा सेवा केन्द्र एमआईजी 12 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद नगर, फेस-2 कोसाबाड़ी कोरबा के संचालक परसराम राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई योजना-बीमा सखी, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है और महिलाएं-युवतियां बीमा सखी बनकर आत्म निर्भर बनने के साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिसंबर माह 2024 में इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उनके द्वारा अब तक 21 बीमा सखी एलआईसी में अपना कैरियर बना रही हैं। बीमा सखी से जुडऩे के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं और मोबाईल नंबर 70006-95667,94241-49913 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया बीमा सखियों को 3 साल तक केन्द्र सरकार स्कालरशीप देगी एवं पॉलिसी करने पर अलग से कमीशन भी मिलेगा। दो तरफा आर्थिक सहयोग से बीमा सखियों का परिवार भी आर्थिक सम्बल की ओर चल पड़ा है।

Exit mobile version