DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जीवन बीमा कंपनियों का नया प्रीमियम अक्टूबर में 26% बढ़कर रू.42,914 करोड़

नई दिल्ली, एजेंसी। जीवन बीमा कंपनियों ने अक्टूबर में नए कारोबार के प्रीमियम (एनबीपी) में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसकी वजह एकमुश्त और गैर-एकमुश्त प्रीमियम वाली पॉलिसियों, दोनों की अधिक बिक्री रही। जीवन बीमा परिषद की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर में नया कारोबार बढ़कर 42,914 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 34,007 करोड़ रुपए था। 

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अक्टूबर में नए प्रीमियम के रूप में 25,316 करोड़ रुपए जुटाए, जबकि अक्टूबर 2025 में यह राशि 19,274 करोड़ रुपए थी। इस तरह इसमें 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, निजी क्षेत्र की 26 बीमा कंपनियों ने 17,599 करोड़ रुपए जुटाए जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह राशि 14,733 करोड़ रुपए थी। यह 20 प्रतिशत की वृद्धि है। 

निजी क्षेत्र की कंपनियों का व्यक्तिगत एकमुश्त प्रीमियम पिछले साल इसी महीने के 1,685 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,008 करोड़ रुपए हो गया। व्यक्तिगत गैर-एकमुश्त प्रीमियम भी पिछले साल की समान अवधि के 6,344 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,666 करोड़ रुपए हो गया।  

Exit mobile version