रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े, केशव खंडेलवाल एवं कु. साक्षी धनविजय (टेबल टेनिस) फायनल में प्रवेश किया
रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक आयोजित “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता“, सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल एवं बैडमिंटन हाल, रायपुर में चल रही है| उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का उदघाटन भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के माननीय प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक ने किया |

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव एवं संजय कुमार साहा, सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सह सचिव व्ही. एस. बघेल, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड,सदस्य रायपुर के शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन केमहासचिव गजेंद्र पटेल, रायपुर डिवीजन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के सचिव आशीष शर्मा उपस्थित थे ।
आज टेबल टेनिस के पुरुष एवं महिला वर्ग में रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े, केशव खंडेलवाल एवं कु. साक्षी धनविजय ने फायनल में प्रवेश किया तथा बैडमिंटन के पुरुष एवं महिला वर्ग में पहली बार भागीदारी कर रहे रायपुर मंडल के जुग्गल संजीव पटेल एवं कु. जिशा टिग्गा ने शानदार प्रदर्शन करते हुये सेमीफायनल में प्रवेश किया, हालांकि वे सेमीफाइनल में पराजित हुए। दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये मैच के परिणाम इस प्रकार है:
टेबल टेनिस :
पुरुष वर्ग: सेमीफायनल– – विनय बैसवाडे (रायपुर मंडल) ने हिमांशु रंगशाही (इंदौर मंडल) को 4-0 से तथा केशव खंडेलवाल (रायपुर मंडल) ने सुशांत श्रीवास्तव (सतना मंडल) को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग:सेमीफायनल: श्रीमती ऋचा पटवर्धन (इंदौर मंडल) ने श्रीमती श्रीजी गुप्ता (शहडोल मंडल) को 4-0 से तथा कु. साक्षी धनविजय (रायपुर मंडल)ने सुश्री कोनू पाल (भोपाल मंडल) को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बैडमिंटन:
पुरुष वर्ग: सेमीफायनल– सुनील चंद्राकर (भोपाल मंडल) ने अमित कुमार निगम (भोपाल मंडल) को 21-14, 21-15 से तथा शैलेश साहू (बिलासपुर मंडल) ने जुग्गल संजीव पटेल (रायपुर मंडल) को 21-16, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग:सेमीफायनल– कु. पर्ली ठाकुर (भोपाल मंडल) ने श्रीमती पुष्पिका टिग्गा (शहडोल मंडल) को 21-5, 21-8 से तथा सुश्री विनीता एक्का (बिलासपुर मंडल) ने कु. जिशा टिग्गा (रायपुर मंडल) को 21-12, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल सुबह 10.00 बजे से खेला जायेगा। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा । पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज जी होंगे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रायपुर जिला टेबल टेनिस संघ सचिव अनुराग दीक्षित तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे हैं। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने दी |
