अयोध्या,एजेंसी। अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाना शुरू हो गए। 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाए जाएंगे।
सीएम योगी ने राम कथा पार्क में हेलिकॉप्टर से उतरे श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया। यहां सीएम ने सभी का माल्यार्पण किया। इसके बाद श्रीराम-सीता के रथ से खींच कर मंच तक ले गए। यहां सभी का तिलक लगाने के बाद आरती की। फिर राम राज्याभिषेक किया गया।
इससे पहले साकेत महाविद्यालय से 22 झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई। तीन किमी की दूरी तक कर शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुंची। 22 झांकियों में 7 रामायण कांडों पर आधारित रहीं। अन्य झांकियां महाकुंभ, महिला शक्ति और यूपी सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित रहीं।
मां काली के रौद्र रूप में असम से आए कलाकार ने जमकर तांडव किया। सड़क पर आग के गोलों में नृत्य किया। मुकुट से आग की लपटें निकलीं तो लोग दंग रह गए।
आज 9वें दीपोत्सव पर तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। पहला- आज शाम 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाए जाएंगे। दूसरा- सरयू तट पर 2100 अर्चक सरयू की महाआरती करेंगे। तीसरा- 1100 ड्रोन से विशेष शो होगा।
राम की पैड़ी पर दीपक जलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
राम की पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग।
राम की पैड़ी पर लाइव रामायण में माता सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई।
राम की पैड़ी पर सीएम योगी महाआरती में शामिल हुए।
सीएम योगी ने राम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दीप जलाए।
