DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आगामी सत्र में लायन दर्शन अग्रवाल होगे लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष

कोरबा। लायनिज्म परंपरानुसार प्रत्येक वर्ष नई कार्यकारिणी का चयन किया जाता है, जिसका कार्यकाल 01 जुलाई से 30 जून तक रहता है। फरवरी माह में आयोजित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की सामान्य सभा में आगामी सत्र 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी के निर्धारण पर चर्चा की गई। जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र हेतु क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए क्रमश: लायन दर्शन अग्रवाल, लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना एवं लायन शोमा सोनी को मनोनित किया जाये। साथ ही क्लब प्रथम उपाध्यक्ष हेतु लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष हेतु लायन सुभाष चंद अनंत, सह सचिव लायन अतुल साहू, टेल ट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधुपाल, पी.आर.ओ. लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रहेगे। साथ ही क्लब संचालक सदस्य के रूप में लायन नूतन राजवाड़े, लायन विकास अग्रवाल, लायन प्रीति अग्रवाल, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल जी रहेगें। क्लब मार्गदर्शक के रूप में पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल अपनी सेवायें क्लब को देगें।

इस पर क्लब मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लायनवादी परंपरानुसार सभी सदस्यों की आपसी चर्चा पर क्लब के आगामी नेतृत्वकर्ता का चयन किया जाता है, ताकि आगामी सत्र हेतु नई टीम पूर्व ही अपनी सेवा गतिविधियों की सूची बनाते हुये सेवा कार्यो की रूपरेखा का निर्धारण कर मानव सेवा में अपना योगदान दे सकें। इस पर क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना ने लायन दर्शन अग्रवाल एवं उनकी टीम को अग्रिम बधाई प्रस्तुत किया। लायन अग्रवाल ने भी नई टीम को पूरी ऊर्जा के साथ आगामी सत्र में सेवा कार्य के लिए बधाई दी।

Exit mobile version