कोरबा । लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के मार्गदर्शक एवं संस्थापक, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के डायरेक्टर, उद्योगपति एवं कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाजसेवी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के लाईफ टाईम सदस्य के रूप में मनोनित किया गया है। एसोसिएशन के चेयरमेन डॉ. एम यू दुआ ने लायन डॉ. अग्रवाल के समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान मिलने के बाद उन्हें एसोसिएशन का लाईफ टाईम सदस्य नियुक्त किया है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि लायन डॉ. अग्रवाल लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के बैनर तले पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित हैं और मानव सेवा के क्षेत्र में उनकी अलग ही पहचान है। द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स की ओर से भी मानव सेवा के लिए उन्हें कई उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जा चुका है। आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के लाईफ टाईम मेंबर बनने के बाद पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मानव अधिकार के क्षेत्र में काम करने का बड़ा मंच उपलब्ध हुआ है और वे इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

