कोरबा। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि 26 जनवरी 2026 को हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 76वीं वर्षगांठ मनाएंगे। हमारी महान विभूतियों ने देश के हर नागरिकों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाया, जिसके कारण ही हमारा गणतंत्र सफल और विश्व का सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र बना। हमारी महान विभूतियों की ही देन है कि इन 75 वर्षों में हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता के साथ विकासशील से विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। हम ऐसे महान विभूतियों को नमन करते हैं। लायन अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी लायन राजकुमार अग्रवाल ने
