कोरबा/कटघोरा। समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 5 अप्रैल 2026 को कोरबा के ब्लू डायमंड होटल में भव्य रीजन कॉन्फ्रेंस काव्या का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन pmjf विजय अग्रवाल रहे। ला राजेन्द्र तिवारी पूर्व मल्टीपल कौंसिल चेयरमैन,ला राजकुमार अग्रवाल,पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाईस चेयरमैन,ला शैलेश अग्रवाल पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,ला एम डी माखीजा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,श्रीमती नीतू गुप्ता,व क्लब अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल विशिष्टअतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरमैन लायन कैलाश नाथ गुप्ता ने की, इस अवसर पर रीजन 1 में आने वाले सभी 11 क्लब के पदाधिकारि व सदस्य उपस्थित रहे सर्वप्रथम रीजन चेयरमैन कैलाश नाथ गुप्ता ने अपने स्वागत उदबोधन में उपस्थित सदन को आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराते हिये बताया की रीजन के सभी क्लबो के द्वारा वर्ष भर में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए सभी क्लबो को सम्मानित करने हेतु रीजन कांफ्रेंस आयोजित किया गया, जिसमें लायन्स क्लब कटघोरा छुरी के पदाधिकारियों व सदस्यो को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, क्लब को स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सहयोग,हंगर एक्टिविटी,स्थाई गतिविधि,ब्लड डोनेशन व जरूरतमंदों की सहायता तथा जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को सराहते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि लायन विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लायन्स क्लब केवल एक संगठन नहीं बल्कि सेवा की एक सशक्त भावना है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने का कार्य करता है। उन्होंने सभी क्लबों से सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने का आह्वान किया। सांथ ही यह भी बताया कि लायन्स क्लब कटघोरा छुरी शुरू से ही जिस प्रकार से सेवा के कार्य कर रहे वह किसी से भी छुपा नही है।
पूर्व मल्टीपल कौंसिल चेयरमैन ला राजेन्द्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायन्स क्लब के सदस्य निरंतर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। लायन्स क्लब कटघोरा छुरी की शुरुआत मेरे गवर्नर कार्यकाल मे हुआ था। कटघोरा छुरी शुरू से ही जिस प्रकार से सेवा के कार्य कर रही है, जिसके कारण यह क्लब डिस्ट्रिक्ट के सांथ मल्टीपल व इंटरनेशनल में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई हैं।
कार्यक्रम के अंत में लायन्स क्लब कटघोरा छुरी के अध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और इसमें समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कटघोरा क्लब से डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ व क्लब संरक्षक अजय धनोंदिया, क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, दीपक गर्ग, प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, विशेष मित्तल, अजय श्रीवास्तव, राजूदास दीवान, राकेश शर्मा, विजय बाजपेयी सहित सभी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
ये सदस्य हुए सम्मानित
अजय धनोंदिया (क्लब आधार स्तम्भ), मनोज अग्रवाल (श्रेष्ठ अध्यक्ष), प्रकाश अग्रवाल (डायमंड श्रेष्ठ सचिव), राकेश गोयल (श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष), सेवा सम्मान- दीपक गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, डॉ गोपाल बन गोस्वामी, राजूदास दीवान, राकेश शर्मा।
