कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा-बिलासपुर रोड सुतर्रा स्थित आद्या फ्यूल्स/ छत्तीसगढ़ फूड प्रोडक्ट्स परिसर में लायंस क्लब कोरबा की नई कार्यकारिणी सत्र 2025-26 के सदस्यों ने सेवा की शपथ ली। शपथ अधिकारी डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन अजय धनोदिया ने अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई और सभी के कर्त्तव्यों एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी भी दी।

निवृत्तमान अध्यक्ष एवं जोन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल (आटो सेंटर) ने अध्यक्ष सुरेन्द्र डनसेना को अध्यक्षीय पदभार हस्तांतरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्लब ने लायन राजकुमार अग्रवाल जैसी शख्सियत हो, वह क्लब आगे बढ़ेगा ही। उन्होंने क्लब की स्थाई प्रोजेक्ट नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा एवं आक्सीजोन की प्रशंसा की। प्रमुख वक्ता के रूप में पीडिजी एमजेएफ लायन रंजना क्षेत्रपाल ने उपस्थित सदस्यों को सफलता के गुर सिखाए और कहा कि नकारात्मक बातों को इग्रोर करें और इसमें रिएक्शन न दें बल्कि एक्शन करें। जब हम किसी का सहयोग करते हैं, तो वह दिखावे का नहीं बल्कि उसमें हमारी आत्मीयता भी झलकनी चाहिए। गेस्ट ऑफ ऑनर वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय एमजेएफ लायन पवन मल्लिक ने कहा-जिस व्यक्तित्व ने लायनवाद क्या होता है, उसे देश-दुनिया को दिखाया, ऐसे व्यक्तित्व के संरक्षण में क्लब सेवा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने की और उनके कार्यकाल के सेवाकार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक मल्टीपल काऊंसिल के पूर्व वाईस चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हम सभी का एक ही ध्येय होना चाहिए, जिससे पीड़ित मानवता की सेवा हो सके। नए अध्यक्ष सुरेन्द्र डनसेना ने आगामी सत्र के सेवाकार्यों की जानकारी दी। साथ ही लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के परम्परानुसार इस सत्र में भी तीन नयी स्थायी सेवा परियोजना के संचालन जिसमें एम्बूलेंस की सुविधा, मॉ मड़वारानी में शीतल पेय जल की स्थापना एवं ग्राम खरहरकुड़ा हेतु पुल निर्माण शुभारंभ किया जायेगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से लायन मोहन सिंह छाबड़ा, लायन आशीष अग्रवाल, लायन प्रेमलता अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लायन सदस्य, लायंस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राकेश साहू सहित अध्यापकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लायन पंकज यादव ने किया। अतिथियों का आभार प्रदर्शन लायन मनोज गुप्ता ने किया।
सर्वप्रथम शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथियों ने लायंस क्लब के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल ने सभा प्रारंभ की घोषणा करते हुये अपने उद्बोधन में सत्र भर लायन सदस्यों से प्राप्त सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात् विशेष अतिथि एमजेएफ लायन मोहन सिंह छाबड़ा जी एवं एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल जी द्वारा नयी टीम को बधाई देते हुये सेवा कार्यो की उचित प्रारूप मेें रिर्पोटिंग करने की बात कही।
किया गया वृहद वृक्षारोपण
शपथ समारोह सम्पन्न होने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीडिजी-प्रथम एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी ने आद्या फ्युल्स/ छत्तीसगढ़ फूड प्रोडक्ट्स सुतर्रा से लगी बंजर भूमि को आक्सीजोन बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। उपस्थित अतिथियों एवं सभी सदस्यों अपनी-अपनी मॉं के नाम एक-एक पौधे रोपित किए। लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए हम प्रयासरत रहेंगे और हर एक पौधे को वृक्ष बनाएंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा- इस मानसून एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं और मॉं वसुंधरा का हरित श्रृंगार करें।
लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का जन्मदिन भव्यता के साथ मनाया गया
01 जुलाई को नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का जन्मदिन समारोह भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने अलग-अलग केक और उपहार लेकर पहुंचे थे और सभी केक काटे गए। अतिथियों, अध्यापकों एवं लायन सदस्यों का अपार स्नेह देखकर राजकुमार अग्रवाल काफी अभिभूत हुए और इतना स्नेह देखकर तथा अतिथियों के शब्दस्नेह से वे अपनी आंखों से स्नेह का आंसू रोक नहीं पाए। धर्मपत्नी लायन प्रेमलता अग्रवाल के साथ मिलकर राजकुमार अग्रवाल ने अतिथियों की उपस्थिति में केक काटा और एक-दूसरे का मूंह मीठा कर जन्मदिन का प्रेम बांटा। इस अद्भूत क्षण को शिक्षक वैष्णव ने अपने सुरीले गीतों से और चार चांद लगा दिया। वे अपने चेयरमेन सर राजकुमार अग्रवाल के जन्मदिन को गीतों की सौगात दी। उपस्थित अतिथि एवं अध्यापकगणों ने गीतों में झूमझूम कर लायन अग्रवाल को बधाईयां दी।
बच्चों का स्नेह भी पहुंचा
जन्मदिन पर अपने चेयरमेन सर के लिए विद्यालय के बच्चों ने भी मनमोहक उपहार बनाकर भेजे थे। तरह-तरह एवं अनोखे रूप में बच्चों ने अपने चेयरमेन सर के लिए विशकार्ड बनाकर भेजे थे, जिसे क्लास टीचर्स ने लायन राजकुमार अग्रवाल को गिफ्ट किए। बच्चों का स्नेह और सम्मान देखकर लायन अग्रवाल काफी भावुक दिखे। लायन अग्रवाल ने सभी का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया और कहा कि यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
