DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ ग्रहण कल 01 जुलाई को सुतर्रा (कटघोरा) में


कोरबा । लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ ग्रहण समारोह आद्या फ्युल्स/ छत्तीसगढ़ फूड प्रोडक्ट्स परिसर लखनपुर रोड सुतर्रा (कटघोरा) में आयोजित किया गया है। शपथ समारोह 01 जुलाई मंगलवार दोपहर 02.00 बजे से प्रारंभ होगा। शपथ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी उपस्थित होंगे, वहीं प्रमुख वक्ता के रूप में पीडिजी एमजेएफ लायन रंजना क्षेत्रपाल का आगमन समारोह में होगा। गेस्ट ऑफ आनर होंगे वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय एमजेएफ लायन पवन मलिक। शपथ अधिकारी के रूप में डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन अजय धनोदिया लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी सत्र 2025-26 को शपथ दिलाएंगे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मल्टिपल काऊंसिल चेयरमेन एमजेएफ लायन राजेंद्र तिवारी, रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक पीडिजी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लखनपुर रोड सुतर्रा के सुरम्य वादियों में स्थित आद्या फ्युल्स/ छत्तीसगढ़ फूड प्रोडक्ट्स परिसर में शपथ समारोह के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी सत्र 2025-26 में अध्यक्ष का दायित्व लायन सुरेंद्र डनसेना को दिया गया है। लायन दर्शन अग्रवाल सचिव का दायित्व निभाएंगे। निवृत्तमान अध्यक्ष लायन पवन अग्रवाल (आटो सेंटर) को जोन चेयरमेन बनाया गया है। लायन पार्वती दास- प्रथम उपाध्यक्ष, लायन श्यामल मल्लिक- द्वितीय उपाध्यक्ष, सहसचिव- लायन ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- लायन सुभाष अनंत, टेलट्विस्टर- लायन संदीप कंवर, टेमर- लायन कमल मित्तल, पीआरओ मार्केटिंग कम्युनिकेशन चेयरपर्सन- लायन मनोज गुप्ता, मेंबरशीप चेयरपर्सन- एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन-लायन नुतन राजवाड़े, सर्विस चेयरपर्सन-लायन भोजराम राजवाड़े, मार्गदर्शक एवं व्यवस्थापक-पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल। संचालक मंडल- लायन नुतन राजवाड़े, लायन आशीष अग्रवाल, एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल एवं लायन संदीप कंवर शामिल हैं।
01 जुलाई को लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का जन्मदिन भी है। दोपहर भोज के बाद लायन अग्रवाल का जन्मदिन उपस्थित अतिथिगण सेलिब्रेट करेंगे।
होगा वृहद वृक्षारोपण
कार्यक्रम संयोजक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल परिसर में स्थित भू-भाग में वृहद वृक्षारोपण होगा। उपस्थित अतिथियों द्वारा एक पेड़ मॉं के नाम अभियान का शुभारंभ करेंगे और सभी अतिथि अपनी माताओं के नाम से एक-एक पेड़ लगाकर मॉं वसुंधरा का श्रृंगार करेंगे। उन्होंने बताया कि आज वसुंधरा को सबसे ज्यादा जरूरत वृक्षारोपण की है, ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो और हम सबका जीवन खुशहाल हो।

Exit mobile version