कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक, जनक, प्रणेता लायन मेल्विन जोन्स के जन्मदिन के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ कोरबा के सदस्यों द्वारा लायंस चौक कोरबा में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े की अध्यक्षता में मेल्विन जोन्स की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े, सचिव लायन रविशंकर सिंह, लायन कामायनी दुबे, रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन बृजमोहन शर्मा, लायन पुरूषोत्तम अग्रवाल, लायन भगवती गोयनका, लायन जसपाल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

