कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस में आज दिनांक 8 अक्टूबर बुधवार को लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर के आडिटोरियम में प्रात: 11 बजे से मनोरोग संबंधी जानकारी, यातायात सुरक्षा जानकारी एवं समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मनोरोग संबंधी जानकारी डॉ. निलीमा महापात्रों द्वारा दिया गया। मनोज राठौर एवं उनके सहायोगी टीम द्वारा यातायात से संबधित जानकारी एवं उनके नियमों से बच्चों को अवगत कराया व सभी को उसके नियमों का पूर्ण रुप से पालन करने के लिए कहा। उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े द्वारा किया गया। मनोरोग संबंधी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन मधु पाण्डेय, लायन मनमोहन यादव, लायन मीना सिंह, लायन -शहनाज शेख रहे एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन संतोष खरे, लायन कामायनी दुबे, लायन मनोज अग्रवाल, लायन गोपाल अग्रवाल (डीडीएम), लायन जितेन्द्र अग्रवाल, लायन महेन्द्र -शार्मा रहे।
कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन अग्रवाल, लायन रविशंकर सिंह, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन संतोष खरे, लायन मधु पाण्डेय, लायन मनमोहन यादव, लायन बृजमोहन -शार्मा, लायन जसपाल सिंह, लायन रमेश शर्मा, प्राचार्य रमेश शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतिम दिन में मनोरोग, रोड सेफ्टी कार्यशाला के साथ सेवा सप्ताह का समापन
