DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वृक्षारोपण अभियान के तहत लायंस पब्लिक स्कूल के बच्चो ने किया वृक्षारोपण

अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाये – श्रीमती खुशबू आशीष अग्रवाल

कोरबा। 24 अगस्त 2026 दिन सोमवार को मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय के बच्चो द्वारा 150 छायादार एवं फलदार पौधे लगाये गये।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती मनोरमा शर्मा, एकेडमिक हेड सुभाषचंद्र अनंत ने बच्चो´ को वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी देते हुये पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधो´ के महत्व के बारे में बताया। इस पर विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती खूशबु आशीष अग्रवाल ने विद्यालय के बच्चो´ को कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रो´ के समान होता है। हमें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यही हमारी ओर से धरती माता को उपहार होगा। इस पर विद्यालय के फाउण्डर चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल ने वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए सभी को बधाईयाॅ प्रेषित करते हुये कहा कि हमारा कर्तव्य सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित नही है, बल्कि हमारा कर्तव्य है कि हम उस लगाये हुये पौधे की सुरक्षा, देखभाल भी करे, तभी यह अभियान सार्थक होगा। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्रगण उपस्थित थे।

Exit mobile version