DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

लायंस सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को लायंस सेवा सप्ताह के तहत ग्राम खहरकुड़ा, मडवारानी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। उक्त स्वच्छता अभियान में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल क्लब के सदस्यों सहित ग्रामवासियो ने अपनी सहभागिता देते हुये ग्राम एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्यों ने स्वयं श्रमदान करते हुए आसपास के क्षेत्रों से कचरा एवं गंदगी हटाई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में सदैव स्वच्छता बनाए रखेंगे, न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को गंदगी करने देंगे।

इस स्वच्छता अभियान के अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल जी ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि हमारा गांव और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रहेगा, तो इसका सीधा लाभ हम सभी के स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर, गली, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित निपटारा करने का आग्रह किया।

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल जी ने स्वच्छता पखवाड़ा में सहभागिता करते हुए ग्रामीणों को आभार प्रकट करते हुये कहा कि इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को यह संदेश देना रहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है।

उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, लायन सुभाष चंद अनंत, लायन पार्वती दास एवं अन्य लायन सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version