DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

केराकछार में शराब भट्ठा, महुआ पाश किया गया नष्ट: 17 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अपराध क्रमांक 315/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तारी नशे के विरुद्ध दीपका पुलिस की कार्यवाही

17 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने के बर्तन किया गया जप्त

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार

आरोपी का नाम – सुरेश कुमार जायसवाल उर्फ आबा पिता सरजू प्रसाद जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी केराकछार थाना दीपका

कोरबा/दीपका। जिला पुलिस कोरबा द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपिका पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर सूचना के आधार पर केराकछार निवासी सुरेश कुमार जायसवाल द्वारा अपने घर के पीछे कच्ची महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया तथा शराब बनाने वाले भा और महुआ पास को नष्ट किया गया एवं आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखे 17 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन को जप्त कर आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसे ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया जाएगा।

Exit mobile version