DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शराब घोटाला…22 अधिकारी सस्पेंड, 88 करोड़ कमाए थे:3200 करोड़ का है घोटाला, अनवर ढेबर को 90 करोड़ से ज्यादा मिले

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर आरोप है कि, प्रदेश में हुए 2100 करोड़ के घोटाले में सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। सिंडिकेट में काम कर रहे अफसरों को 88 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी।

EOW के अफसरों ने चालान में यह जानकारी दी थी। वहीं बेमेतरा के जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार नेताम ने गिरफ्तारी से बचने EOW स्पेशल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। इस मामले में 14 जुलाई को सुनवाई होगी।

इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने 39 आबकारी अधिकारियों का तबादला किया है। आधे से ज्यादा जिलों के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेज दिया गया है। हालांकि, आदेश में प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर करना बताया गया है।

Exit mobile version