DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शराब घोटाला…20 से ज्यादा जगहों पर रेड:दुर्ग में सुबह 4 बजे पहुंची ACB-EOW की टीमें; कवासी के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई

भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई जारी है। ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची।

एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। दूसरी टीम नेहरू नगर में बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के यहां दबिश दी। वहीं खुर्सीपार में विनय अग्रवाल के यहां दस्तावेजों की जांच चल रही है। इसके अलावा धमतरी और महासमुंद में भी जांच जारी है।

दुर्ग-भिलाई में इन कारोबारियों के यहां कार्रवाई

  • एसके केजरीवाल, नेहरू नगर, भिलाई
  • अशोक अग्रवाल, आम्रपाली अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भिलाई
  • विनय अग्रवाल, खुर्सीपार
  • संजय गोयल, डायरेक्टर स्पर्श हॉस्पिटल, नेहरू नगर
  • विश्वास गुप्ता, बिल्डर, दुर्ग
  • बंसी अग्रवाल, नेहरू नगर
  • आशीष गुप्ता, डायरेक्टर, आशीष इंटरनेशनल होटल सुपेला, नेहरू नगर स्थित घर में कार्रवाई।
  • अशोक अग्रवाल की हैं कई फैक्ट्रियां
    छावनी चौक भिलाई के पास अशोक अग्रवाल की फेब्रीकेशन और अन्य चीजों की फैक्ट्री है। आशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। इन पर लखमा के साथ मिलकर शराब घोटाले को अंजाम देने का आरोप है।



    भिलाई में अशोक अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी महिला पुलिस। अंदर जांच जारी है।
    एक टीम अशोक अग्रवाल को गाड़ी में पकड़कर कहीं ले गई है, वहीं एक टीम उनके घर में जांच कर रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि एक टीम अशोक अग्रवाल को लेकर उनकी फैक्ट्री गई है, वहां भी टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।



    एसके केजरीवाल के नेहरू नगर भिलाई स्थित बंगले में टीम जांच कर रही है।
    GI तार फैक्ट्री के मालिक हैं बंसी अग्रवाल
    भिलाई के नेहरू नगर स्थित कारोबारी और भिलाई अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बंसी अग्रवाल के घर में भी जांच जारी है। खुर्सीपार में इनकी वायर ड्राइंग और GI तार बनाने की फैक्ट्री है।



    अग्रवाल समाज भिलाई के अध्यक्ष और उद्योगपति बंशी अग्रवाल के घर भी दबिश दी गई।



    सुपेला स्थित आशीष इंटरनेशनल होटल के मालिक आशीष गुप्ता के नेहरू नगर स्थित घर पर टीम जांच कर रही है।



    दुर्ग के बिल्डर विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।
    महासमुंद में कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई
    महासमुंद जिले के सांकरा और बसना में भी ACB-EOW कार्रवाई कर रही है। सांकरा में कैलाश अग्रवाल और बसना में जय भगवान अग्रवाल के ठिकानों में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। यहां दो वाहनों में 20 सदस्यीय टीम पहुंची है।



    बसना में कारोबारी जय भगवान अग्रवाल के घर दस्तावेज खंगाले जा रहे।



    सांकरा में कारोबारी कैलाश अग्रवाल के बजरंग ट्रेडर्स में कार्रवाई।
    धमतरी में अशोक अग्रवाल के दामाद के घर कार्रवाई
    अशोक अग्रवाल के दामाद सौरभ अग्रवाल के धमतरी स्थित घर में भी 8 अफसरों की टीम जांच कर रही है। अशोक अग्रवाल पर शराब के पैसों से बेशकीमती जमीन खरीदने का आरोप लगा है।


    अशोक अग्रवाल के दामाद सौरभ अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर रेड की गई।
    अशोक अग्रवाल के दामाद सौरभ अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर रेड की गई।
    3 दिन पहले भी पड़ी थी रेड
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ACB-EOW की टीम ने 3 दिन पहले ही कवासी लखमा और उनके करीबियों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
    शनिवार को रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर और अंबिकापुर में दबिश देकर दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक अकाउंट और जमीनों में निवेश से संबंधित दस्तावेज और 19 लाख रुपए कैश बरामद किए थे।

Exit mobile version