DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कल जिले की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

कोरबा 03 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 04 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। शुक्रवार 04 सितंबर को जिले में संचालित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल 3, एफएल 3 क, अहाता पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने मदिरा बंदी दिवस को अवैध शराब बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

Exit mobile version