कोरबा। वात्सल्य पब्लिक स्कूल मेन रोड कोहड़िया के वार्षिक उत्सव विंग्स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आपरेशन सिन्दूर का सजीव चित्रण बच्चों के द्वारा प्रदर्शन करने पर विशेष तारीफ की।

उद्योग मंत्री ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में बच्चों की प्रतिभा को सराहा। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ लोक नृत्य स्वच्छ भारत अभियान पर नाटक और गणेश वंदना आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन उत्तम दीवान सर, डिम्पल मैडम द्वारा किया गया। आभार व्यक्त विद्यालय के प्राचार्य एस पी पटेल द्वारा किया गया।
