DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बालको प्लांट से घर लौट रहे ठेका कर्मी से लूटपाट

कोरबा। बालको प्लांट से रात में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे एक ठेका कर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर मारपीट कर लूटपाट की। उरगा थाना अंतर्गत कुरूडीह गांव निवासी जितेंद्र कुमार (36) बालको प्लांट में नियोजित एक ठेका कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार को जितेंद्र कुमार ड्यूटी करने के बाद रात को अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 10.30 बजे वह कुरूडीह के पास नेशनल हाईवे के ब्रिज के पास पहुंचा था, जहां अंधेरे में काले रंग की पल्सर बाइक में सवार तीन बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया।

Exit mobile version