DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पुलिस बनकर ट्रैक्टर चालकों से लूटपाट, 3 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस बनकर व वाहन को रोककर ट्रैक्टर चालकों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी को बांगो थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी-उपरोड़ा में आरोपियों द्वारा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर ट्रैक्टर चालकों से वाहन के कागजात व लाइसेंस दिखाने कहा। नहीं दिखाने पर 25 हजार रुपए चालान पटाने और ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी। फिर 1 हजार रुपए में निपटाने की बात कहकर कुछ नगदी और ऑनलाइन रकम लिए।

ट्रैक्टर चालकों ने इसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में अजोय नायडू, प्रकाश सिंह व जाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version