DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में नाबालिग युवती पर प्रेमी ने किया हमला:आठ बार मारा चाकू, दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था अफेयर

कोरबा । कोरबा में कोतवाली थाना अंतर्गत थाना सीतामढ़ी इलाके में एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग को चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी निलेश दास उर्फ 16 वर्षीय नाबालिग से प्यार करता था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसके बाद उसने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल नाबालिग की बड़ी बहन ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर था। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते थे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक नशे का आदि है और हमेशा नशे धुत रहता है। युवक ने 6 से 8 बार नाबालिग पर हमला किया। जहां उसके हाथ और अन्य जगह पर गंभीर चोट आई हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलती है कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version