संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाई गई कृष्ण जन्मोत्सव व मटकी फोड़ महोत्सव दही हांडी प्रतियोगिता, देर रात तक आनंद लेते रही कृष्णभक्त।
मां सिद्धिदात्री प्रांगण बाकी मोगरा मुख्य चौक में की गई मां सिद्धिदात्री समिति द्वारा आयोजित मटकी फोड़ महोत्सव दहीहांडी प्रतियोगिता। अनेकों गोविंदाओं की टोलीयों ने हिस्सा लिया, पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जंगल साइड बाकी मोगरा के टारगेट ग्रुप के गोविंदाओं की टोली ने जीत हासिल की। टिम के कप्तान कन्हैया आजाद ने अपने सूझ बूझ से कृष्ण लीला को प्रदर्शित करते हुए ठीक 12:00 बजे 20 फिट ऊंची दहीहंडी को तोड़ प्रतियोगिता के विजेता बने, विजेता टीम को मां सिद्धिदात्री समिति के द्वारा 5001/– का नगद पुरस्कार दिया गया। विजई होने के बाद टिम के कप्तान ने अपने टीम के सदस्य रामसागर, सत्या, राजू, रामकिशन, शशि, दिल साय, अमरनाथ, सुनील और लखन पात्रे को जीत की बधाई देते हुए कृष्ण धुन पर नाचते हुए जयकारा लगा कर खुशी जाहिर की।
दही हांडी प्रतियोगिता का वीडियो👇👇
देर रात तक चले इस आयोजन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए थे।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव मटका फोड़ महोत्सव आयोजन के संयोजक रहे मां सिद्धिदात्री समिति बाकी मोगरा के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद राकेश अग्रवाल।
मटका फोड़ महोत्सव दहीहंडी प्रतियोगिता को संपन्न और सफल कराने में राजू विश्वकर्मा, उमेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, विनय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रवि मिश्रा, युवराज अग्रवाल (यू.वी), कमल अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, मिहिर पालीवाल, राजकमल, कान्हा पालीवाल, कान्हा अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही।
देर रात्रि तक श्री कृष्ण लीला प्रदर्शन में लीन रहे कृष्णभक्त और इस दौरान पूरा परिसर जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंजता रहा।

